आप सभी जानते हैं कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तर प्रदेश (UPSSSC- Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) ने लंबे अंतराल के बाद हो रही समूह 'ग' की बहुप्रतीक्षित भर्ती उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल 2022 की मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए नई तिथि का निर्धारण कर दिया है। अब यह परीक्षा 24 जुलाई को होगी।
अब परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद से ही यूपी राजस्व लेखपाल की तैयारी करने वाले प्रतिभागी मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।
उन्ही प्रतिभागियों की तैयारी में सहयोग करने की भावना से हमने ग्राम्य समाज एवं विकास के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह कर इनकी एक श्रृंखला को प्रारंभ किया है। यह आलेख इस श्रृंखला की पांचवी कड़ी है।
ग्राम्य समाज एवं विकास पर आधारित महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
प्रश्न 1: भू धारण प्रणाली की रैय्यतवाड़ी व्यवस्था की शुरुआत भारत में किसने की थी उत्तर: टॉमस मुनरो ने
प्रश्न 2: भू क्षेत्रफल मापन की कौन सी इकाई अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय इकाई है उत्तर: हेक्टेयर
प्रश्न 3: स्वर्ण फाइबर क्रांति का संबंध किस फसल के उत्पादन से है उत्तर: जूट
प्रश्न 4: कृषि एवं उद्योगों के मध्य अग्रगामी संबंध का आशय होता है उत्तर: कृषि द्वारा उद्योगों को आगत उपलब्ध कराना
प्रश्न 5: उत्तर प्रदेश में किस वर्ष कृषि उद्योग एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन विभाग की स्थापना की गई उत्तर: वर्ष 1999 में
प्रश्न 6: उत्तर प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक रजिस्टर्ड कारखाने स्थित हैं उत्तर: गौतमबुद्ध नगर
प्रश्न 7: भूमि की उर्वरता बढ़ाने के लिए कौन सी फसल उगाई जाती है उत्तर: उड़द
प्रश्न 8: पटवारी के कार्यों का सामान्य निरीक्षण अधिकारी होता है उत्तर: गिरदावर कानूनगो
प्रश्न 9: उत्तर प्रदेश का पहला मुक्त विश्वविद्यालय कहां स्थित है उत्तर: प्रयागराज
प्रश्न 10: पंचायत समिति के सदस्य मनोनीत किए जाते हैं उत्तर: प्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा
प्रश्न 11: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सभी आवासहीन व्यक्तियों और कच्चे तथा टूटे घरों में रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ कब तक पक्का घर उपलब्ध करवाने की योजना है उत्तर: वर्ष 2022 तक
प्रश्न 12: दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना का संबंध किससे है उत्तर: रोजगार से
प्रश्न 13: राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन किस वर्ष किया गया था उत्तर: वर्ष 2004 में
प्रश्न 14: कौन सा भूमि सुधार भारत में सबसे पहले प्रारंभ किया गया था उत्तर: जमींदारी उन्मूलन
प्रश्न 15: किस जनजाति की वाणी में कर्कशता सबसे अधिक होती है उत्तर: खरवार जनजाति
प्रश्न 16: क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का भारत के राज्यों में कौन सा स्थान है उत्तर: चौथा
प्रश्न 17: उत्तर प्रदेश में मनरेगा का आरंभ किस वर्ष हुआ था उत्तर: 2008 में
प्रश्न 18: जमाबंदी से क्या तात्पर्य है उत्तर: भू अधिकारों का प्रलेख
प्रश्न 19: भारत में कुल कितने शास्त्रीय नृत्य हैं उत्तर: 8
प्रश्न 20: कौन से शास्त्रीय नृत्य का उद्भव उत्तर प्रदेश में हुआ उत्तर: कत्थक
प्रश्न 21: उत्तर प्रदेश राजमार्ग भू नियंत्रण अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था उत्तर: 1945
प्रश्न 22: किसी ग्राम पंचायत में महिलाओं के लिए कितने प्रतिशत पद आरक्षित होने चाहिए उत्तर: 33%
प्रश्न 23: 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर कौन सा है उत्तर: कानपुर
प्रश्न 24: उत्तर प्रदेश के किस शहर से पीतल उत्पादों का अधिकतम निर्यात किया जाता है
उत्तर: मुरादाबाद (पीतल उत्पाद मुरादाबाद का ODOP भी है)
प्रश्न 25: उत्तर मध्य रेलवे का मुख्यालय कहां स्थित है उत्तर: प्रयागराज
प्रश्न 26: उत्तर प्रदेश के किन शहरों को चमड़े की वस्तुओं के लिए जाना जाता है उत्तर: आगरा और कानपुर
प्रश्न 27: एक एकड़ कितने वर्ग गज के बराबर होता है उत्तर: 4840 वर्ग गज
प्रश्न 28: घरेलू एवं व्यक्तिगत शौचालय के लिए आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में क्या प्रोत्साहन दिया जाता है उत्तर: छूट
प्रश्न 29: उत्तर प्रदेश की प्रमुख व्यवसायिक फसल क्या है उत्तर: गन्ना
प्रश्न 30: मनरेगा के अंतर्गत सामग्री संघटक के मामले में केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा किए गए निधि करण का अनुपात कितना है उत्तर: 75:25
प्रश्न 31: उत्तर प्रदेश में 1 वर्ष में ग्राम सभा की कितनी न्यूनतम बैठक होनी चाहिए उत्तर: 2
प्रश्न 32: "और सभी कुछ प्रतीक्षा कर सकता है, किंतु कृषि नहीं" यह कथन किसका है उत्तर: जवाहर लाल नेहरू
प्रश्न 33: भारत में रजत क्रांति का संबंध किससे है उत्तर: अंडे के उत्पादन से
प्रश्न 34: नाबार्ड जो कि एक ग्रामीण विकास के लिए ऋण देने वाली संस्था है, वह है एक उत्तर: बैंक
प्रश्न 35: भारत के किस राज्य में जनजातीय समाज या अनुसूचित जनजातियों का अभाव पाया जाता है उत्तर: हरियाणा
प्रश्न 36: भू दान आंदोलन किस वर्ष प्रारंभ हुआ उत्तर: वर्ष 1951 में
प्रश्न 37: स्वतंत्रता के समय कितना प्रतिशत कृषि भू भाग जमींदारी व्यवस्था के अधीन था उत्तर: 57%
प्रश्न 38: उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग का मुख्यालय कहां स्थित है उत्तर: लखनऊ
प्रश्न 39: हरित क्रांति से कौन सा राज्य आर्थिक रूप से संपन्न हो गया उत्तर: पंजाब
प्रश्न 40: ग्रामीण समाज में अचल संपत्ति के रूप में क्या नहीं पाया जाता है उत्तर: आभूषण
प्रश्न 41: सामाजिक शोध विधि के विषय क्षेत्रों में क्या शामिल नहीं होता है उत्तर: भूमि वितरण
प्रश्न 42: वह प्रक्रिया, जिसमें समाज का निम्न वर्ग, उच्च वर्ग या प्रतिष्ठित वर्ग का अनुसरण करता है और उस श्रेणी में शामिल होने के लिए लगातार प्रयासरत रहता है, उसे कहा जाता है उत्तर: संस्कृतिकरण
प्रश्न 43: भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में पंचायती राज के गठन का प्रावधान है उत्तर: अनुच्छेद 40
प्रश्न 44: सरसों के उत्पादन में भारतीय राज्यों में उत्तर प्रदेश का कौन सा स्थान है उत्तर: द्वितीय
प्रश्न 45: उत्तर प्रदेश का बाराबंकी जिला किस फसल की खेती के लिए प्रसिद्ध है उत्तर: अफीम
0 टिप्पणियाँ
If you have any query or suggestion, please write here.....................