UP Lekhpal 2022
आप सभी जानते हैं कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तर प्रदेश (UPSSSC) ने लंबे अंतराल के बाद हो रही समूह 'ग' की बहुप्रतीक्षित भर्ती उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल 2022 की मुख्य परीक्षा (Mains) की तिथि का निर्धारण कर दिया है।
इससे पहले वर्ष 2021 में ही इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा PET-2021 हो चुकी थी, जिसके बाद से ही इसके प्रतिभागियों में इसकी मुख्य परीक्षा के लिए उत्सुकता बनी हुई थी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उत्तर प्रदेश ने जनवरी माह में ही इस भर्ती का विज्ञापन निकाला था, लेकिन इसके बाद चुनावों के कारण आचार संहिता लग जाने की वजह से इसकी मुख्य परीक्षा में देरी हो रही थी।
अब परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद से ही यूपी राजस्व लेखपाल की तैयारी करने वाले प्रतिभागी मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।
उन्ही प्रतिभागियों की तैयारी में सहयोग करने की भावना से हमने Static GK एवं Current affairs के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह कर इनकी एक श्रृंखला को प्रारंभ किया है। यह आलेख इस श्रृंखला की तीसरी कड़ी है। इसमें राजस्व लेखपाल परीक्षा उत्तर प्रदेश के प्रतिभागियों की आवश्यकता अनुसार GK एवं Current affairs के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का समावेश किया गया है। हमे आशा है कि इससे प्रतिभागियों को कुछ मदद अवश्य मिलेगी।
इसकी पिछली कड़ियां की लिंक नीचे दी गई है
Static GK and Current affairs for UP Lekhpal- Part 3
1. हाल ही में प्रधानमंत्री ने किस स्थान पर W.H.O. के सहयोग से ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला रखी: जामनगर (गुजरात)
2. हाल ही में भारत के पहले पोर्टेबल सोलर रूफटॉप सिस्टम का अनावरण कहां किया गया है: गांधीनगर (गुजरात)
3. सर्वश्रेष्ठ बुनियादी ढांचा परियोजना पुरस्कार किसे मिला है: अटल टनल परियोजना को (10000 फीट की ऊंचाई पर निर्मित विश्व की सबसे लंबी सुरंग: लंबाई 9.02KM, हिमाचल प्रदेश)
4. हाल ही में वैश्विक आयुष निवेश एवं नवाचार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किस स्थान पर किया है: गांधीनगर (गुजरात)
5. हाल ही में तीन दिवसीय स्मार्ट सिटी स्मार्ट शहरीकरण सम्मेलन किस शहर में आयोजित हुआ था: सूरत (गुजरात)
6. 1956 राज्य पुनर्गठन अधिनियम (फजल अली आयोग) के द्वारा कितने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का गठन किया गया था: 14 राज्य और 6 केंद्रशासित प्रदेश
7. विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला किस महाद्वीप में स्थित है: दक्षिण अमेरिका (एंडीज पर्वतमाला: इसी पर्वतमाला पर दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ भी स्थित है)
8. सीमा सड़क संगठन (BRO) की पहली महिला कमांडिंग ऑफिसर: वैशाली हिबेसे
9. हाल ही में सलीम घोष का निधन हो गया है। वह किससे संबंधित थे: फिल्म उद्योग से
10. हाल ही में बी आर चोपड़ा द्वारा निर्मित रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता का निधन हो गया है। उनका क्या नाम था: अरविंद त्रिवेदी
11. विश्व पशु चिकित्सा दिवस कब मनाया जाता है: April के Last Saturday को (थीम 2022: Strenthening Veterinary Resilience)
12. भारत में कितने शास्त्रीय नृत्य हैं: 8 (कथकली, मोहनीअट्टम, सतरिया, कत्थक, कुचीपुड़ी, भरतनाट्यम, मणिपुरी, ओड़िशी)
13. हाल ही में एशिया का सबसे बड़ा अंतर राष्ट्रीय खाद्य एवं आदित्य मेला- AAHAR 2022 का आयोजन कहां किया गया है: प्रगति मैदान (नई दिल्ली: 26 April-30April)
14. हाल ही में द्वितीय खेलो इंडिया मास्टर्स गेम्स 2022 का आयोजन कहां किया गया था: त्यागराज स्टेडियम, दिल्ली (उद्घाटन: खेलमंत्री अनुराग ठाकुर के द्वारा)
15. बेंगलुरु में आयोजित हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021(द्वितीय संस्करण) में सर्वाधिक पदक किस यूनिवर्सिटी ने जीता है: जैन यूनिवर्सिटी(मेजबान)
16. हाल ही में किस भारतीय मूल के व्यक्ति को CIA के पहले चीफ टेक्नोलॉजी ऑफीसर के पद पर नियुक्त किया गया है: नंदमूल चंदानी
17. हाल ही में किस भारतीय मूल की महिला को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के डिफेंस एडवाइजर के रूप में नियुक्त किया गया है: शांति सेठी
18. भारत सरकार ने किस महापुरुष के जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है: नेताजी सुभाष चंद्र बोस (23 जनवरी 2021 से प्रतिवर्ष)
19. हाल ही में खेल के सर्वोच्च पुरस्कार "राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड" का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड
20. हाल ही में भारत के पहले राष्ट्रीय उद्यान "जिम कार्बेट नेशनल पार्क" का नाम बदलने की घोषणा की गई है। नया नाम क्या होगा: रामगंगा राष्ट्रीय उद्यान
21. हाल ही में यूपी सरकार ने 5 फरवरी 1922 को हुए काकोरी कांड का नाम बदल कर क्या कर दिया है: काकोरी ट्रेन एक्शन (100वीं वर्षगांठ पर)
22. TataSky ने अपने नाम की रिब्रांडिंग करके नया नाम क्या कर दिया है: TataPlay
23. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5% की वृद्धि की घोषणा की है: छत्तीसगढ़
24. हाल ही में किस राज्य ने अपने जिलों का पुनर्गठन कर उनकी संख्या दोगुनी कर दी है: आंध्र प्रदेश (13 से 26)
25. हाल ही में स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है: जी अशोक कुमार
26. हाल ही में संपन्न हुए शीतकालीन ओलंपिक 2022 में एकमात्र भारतीय प्रतिभागी कौन थे: मोहम्मद आरिफ खान (स्काईयर, जम्मू कश्मीर से)
27. ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और शीतकालीन ओलंपिक दोनों को ही आयोजित करने वाला विश्व का पहला शहर बन गया है: बीजिंग, चीन
28. किन देशों ने अपने एथलीटों को चीन में आयोजित एशियन गेम्स 2022 में भेजने से मना कर दिया है: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने
29. वर्ष 2021 में आयोजित हुए टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत ने कितने पदक जीते थे: 7 पदक (48वें स्थान पर)
30. टोक्यो ओलंपिक 2020 की ओपनिंग सेरेमनी में भारत की ओर से ध्वजवाहक कौन बने थे: एमसी मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह
31. टोक्यो ओलंपिक 2020 की क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ओर से ध्वजवाहक कौन बने थे: बजरंग पूनिया
32. विश्व हास्य दिवस कब मनाया जाता है: मई के पहले रविवार को
33. हाल ही में भारत में कृषि पारिस्थितिकी और प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन के लिए किस देश के साथ समझौता किया है: जर्मनी के साथ
34. हाल ही में लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से पहली बार किसे सम्मानित किया गया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
35. 2024 से इंडोनेशिया की राजधानी क्या होगी: नु संतारा
36. 2022 में यूनेस्को की विश्व पुस्तक राजधानी किसे चुना गया है: ग्वाडलजारा, मैक्सिको
37. हाल ही में किसे भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है: अजय कुमार सूद
38. भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रूज सम्मेलन की मेजबानी कौन करेगा: मुंबई (May 2022)
39. सतत विकास रिपोर्ट 2021 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है: 120 वां
40. हाल ही में 3 मई को कौनसा दिवस मनाया गया है: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस
0 टिप्पणियाँ
If you have any query or suggestion, please write here.....................