UP Lekhpal 2022
आप सभी जानते हैं कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तर प्रदेश (UPSSSC) ने लंबे अंतराल के बाद हो रही समूह 'ग' की बहुप्रतीक्षित भर्ती उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल 2022 की मुख्य परीक्षा (Mains) की तिथि का निर्धारण कर दिया है। लगभग 6 वर्षों के बाद हो रही इस भर्ती के लिए आयोग ने 8085 पदों के लिए विज्ञापन निकाला है।
इससे पहले वर्ष 2021 में ही इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा PET-2021 हो चुकी थी, जिसके बाद से ही इसके प्रतिभागियों में इसकी मुख्य परीक्षा के लिए उत्सुकता बनी हुई थी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उत्तर प्रदेश ने जनवरी माह में ही इस भर्ती का विज्ञापन निकाला था, लेकिन इसके बाद चुनावों के कारण आचार संहिता लग जाने की वजह से इसकी मुख्य परीक्षा में देरी हो रही थी।
अब परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद से ही यूपी राजस्व लेखपाल की तैयारी करने वाले प्रतिभागी मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।
उन्ही प्रतिभागियों की तैयारी में सहयोग करने की भावना से हमने Static GK एवं Current affairs के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह कर इनकी एक श्रृंखला को प्रारंभ किया है। यह आलेख इस श्रृंखला की पांचवी कड़ी है। इसमें राजस्व लेखपाल परीक्षा उत्तर प्रदेश के प्रतिभागियों की आवश्यकता अनुसार GK एवं Current affairs के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का समावेश किया गया है। हमे आशा है कि इससे प्रतिभागियों को कुछ मदद अवश्य मिलेगी।
Static GK and Current affairs for UP Lekhpal
प्रश्न 1: हाल ही में केंद्र सरकार ने किसे ‘CBSE’ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है ?
उत्तर – निधि छिब्बर
प्रश्न 2: हाल ही में दूसरे वैश्विक कोविड़ वर्चुअल शिखर सम्मेलन 2022 की अध्यक्षता किसने की है ?
उत्तर –जो बाइडन
प्रश्न 3: किस बैंक ने हाल ही में ”सीमा व्यापार वित्त सेवा” शुरू की है ?
उत्तर – यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया
प्रश्न 4 : हाल ही में फ़ोर्ब्स की Highest Paid एथलीटों की सूची में कौन शीर्ष पर रहा है ?
उत्तर – लियोनल मेसी
प्रश्न 5: हाल ही में ‘कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय’ने किसके साथ समझौता किया है ?
उत्तर –UNDP
प्रश्न 6: हाल ही में किसे श्रीलंका का नया प्रधानमंत्री बनाया गया है ?
उत्तर - रानिल विक्रमसिंघे
प्रश्न 7: हाल ही में ”खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021-22” का आयोजन कहाँ किया जायेगा ?
उत्तर – पंचकुला
प्रश्न 8: हाल ही में कौनसा राज्य 10 गीगा वाट की सौर क्षमता पार करने वाला पहला राज्य बना है ?
उत्तर – राजस्थान
प्रश्न 9: हाल ही में 8000 मीटर से अधिक की पांच चोटियों पर चढ़ने वाली पहली महिला कौन बनी है ?
उत्तर -प्रियंका मोहिते
प्रश्न 10: हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा ”मुख्यमंत्री मुक्त सीवर कनेक्शन योजना ” शुरू की गयी है ?
उत्तर :दिल्ली
प्रश्न 11 : हाल ही में किसे HPCL के CMD के रूप में नियुक्त किया गया है ?
उत्तर – पुष्प कुमार जोशी
प्रश्न 12: हाल ही में ”विश्व रेडक्रॉस दिवस ” कब मनाया गया है ?
उत्तर – 08 मई
प्रश्न 13: हाल ही में ”विश्व एथलेटिक्स दिवस ”कब मनाया गया ?
उत्तर – 07 मई
प्रश्न 14: भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट बढ़ाकर कितना प्रतिशत किया ?
उत्तर –4.40%
प्रश्न 15: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 से 4 मई तक यूरोप के किन तीन देशों की यात्रा पर थे ?
उत्तर – प्रधानमंत्री ने जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की यात्रा संपन्न की
प्रश्न 16: खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल 2022 में शीर्ष स्थान पर कौन सा विश्वविद्यालय है ?
उत्तर – जैन विश्वविद्यालय, 20 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ
प्रश्न 17 : नीति आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार किसने संभाल लिया है?
उत्तर – जाने माने अर्थशास्त्री सुमन बेरी ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया।
प्रश्न 18 :हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘रायसीना डायलॉग – 2022’ संवाद का उद्घाटन कहाँ किया ?
उत्तर –नई दिल्ली में
प्रश्न 19: हाल ही में ‘विश्व प्रवासी पक्षी दिवस ‘कब मनाया गया है ?
उत्तर – 14 मई (मई और अक्टूबर के दूसरे शनिवार)(इस वर्ष थीम: प्रवासी पक्षियों पर प्रकाश प्रदूषण का प्रभाव)(पहली बार 2006 में मनाया गया था)
प्रश्न 20: हाल ही में फ़ोर्ब्स ग्लोबल 2000 की सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली भारतीय फर्म कौनसी बनी है ?
उत्तर – रिलायंस
प्रश्न 21:हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के किस पूर्व क्रिकेटर का निधन हुआ है ?
उत्तर –एंड्रयू साइमंड्स
प्रश्न 22: हाल ही में किस देश की टीम ने थॉमस कप 2022 जीता है ?
उत्तर : भारत (73 वर्षों बाद इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर)
प्रश्न 23: हाल ही में कौन सा देश संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में रूस की जगह लेगा?
उत्तर: चेक गणराज्य
प्रश्न 24: हाल ही में किसे एयर इंडिया का CEO और MD नियुक्त किया गया है?
उत्तर: कैंपबेल विल्सन
प्रश्न 25: अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस (15 मई) को मनाया गया है। इसकी ‘थीम 2022' क्या थी?
उत्तर: परिवार और शहरीकरण ‘
प्रश्न 26 :हाल ही में पेरिस बुक फेस्टिवल 2022 में गेस्ट ऑफ़ ऑनर कंट्री के रूप में किसने भाग लिया है ?
उत्तर –भारत
प्रश्न 27: हाल ही में द सिख हिस्ट्री ऑफ़ ईस्ट इंडिया “पुस्तक का विमोचन किसने किया है ?
उत्तर : नवीन पटनायक (मुख्यमंत्री: उड़ीसा)
प्रश्न 28 : हाल ही में “किसने कचरे को ऊर्जा में बदलने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के साथ करार किया है ?
उत्तर –NTPC (National Thermal Power Corporation)
प्रश्न 29: हाल ही में विनाशकारी उपग्रह पर प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का पहला देश कौन बना है ?
उत्तर : अमेरिका
प्रश्न 30 : हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी “इलेक्ट्रिक थ्री वीलर फेक्ट्री “कहाँ लगेगी ?
उत्तर – तेलंगाना
प्रश्न 31: हाल ही में किस राज्य ने पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल कर दिया है?
उत्तर: छत्तीसगढ़
प्रश्न 32: हाल ही में किसने गतिशक्ति संचार पोर्टल लांच किया है?
उत्तर: दूरसंचार विभाग
प्रश्न 33: 1939 ई. में कांग्रेस छोड़ने के बाद सुभाषचंद्र बोस ने किस दल की स्थापना की ?
उत्तर: फॉरवर्ड ब्लॉक
प्रश्न 34: दिल्ली सल्तनत का विस्तार किस शासक के समय में सबसे अधिक था?
उत्तर – मुहम्मद-बिन-तुगलक के शासनकाल में
प्रश्न 35: किस मुगल शासक के समय में मुगल साम्राज्य का विस्तार सबसे अधिक था?
उत्तर – औरंगजेब
प्रश्न 36: "मैं निश्चयपूर्वक कह सकता हूँ कि 1765-84 तक ईस्ट इंडिया कम्पनी की सरकार से अधिक भ्रष्ट, झूठी तथा बुरी सरकार संसार के किसी भी सभ्य देश में नहीं थी” यह किसका कथन है?
उत्तर – लॉर्ड कार्नवालिया ने हाउस ऑफ कामंस में कहा था
प्रश्न 37: विधवा पुनर्विवाह अधिनियम कब पारित हुआ था?
उत्तर –1956 में (लॉर्ड कैनिंग के काल में)
प्रश्न 38: अशोक द्वारा उत्कीर्ण कराए गए किस अभिलेख से कलिंग विजय का उल्लेख मिलता हैं?
उत्तर – तेरहवें अभिलेख से
प्रश्न 39: विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी किसे कहा जाता है?
उत्तर: मेक्सिको की खाड़ी
प्रश्न 40: श्वेत प्रकाश के वर्णक्रम (Spectrum) में प्रिज्म द्वारा सर्वाधिक विचलित (Deviate) होने वाला कौनसा रंग है?
उत्तर – बैंगनी
0 टिप्पणियाँ
If you have any query or suggestion, please write here.....................