UP Lekhpal 2022
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तर प्रदेश (UPSSSC) ने लंबे अंतराल के बाद हो रही समूह 'ग' की बहुप्रतीक्षित भर्ती उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल 2022 की मुख्य परीक्षा (Mains) की तिथि का निर्धारण कर दिया है।
इससे पहले वर्ष 2021 में ही इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा PET-2021 हो चुकी थी, जिसके बाद से ही इसके प्रतिभागियों में इसकी मुख्य परीक्षा के लिए उत्सुकता बनी हुई थी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उत्तर प्रदेश ने जनवरी माह में ही इस भर्ती का विज्ञापन निकाला था, लेकिन इसके बाद चुनावों के कारण आचार संहिता लग जाने की वजह से इसकी मुख्य परीक्षा में देरी हो रही थी।
अब चुनावों के बाद आयोग ने इसकी मुख्य परीक्षा के लिए तिथि निर्धारित कर दी है। जिसके बाद से ही यूपी राजस्व लेखपाल की तैयारी करने वाले प्रतिभागी मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।
उन्ही प्रतिभागियों की तैयारी में सहयोग करने की भावना से हमने GK एवं Current affairs के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह कर इनकी एक श्रृंखला को प्रारंभ किया है। यह आलेख इस श्रृंखला की पहली कड़ी है। इसमें राजस्व लेखपाल परीक्षा उत्तर प्रदेश के प्रतिभागियों की आवश्यकता अनुसार GK एवं Current affairs के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों का समावेश किया गया है। हमे आशा है कि इससे प्रतिभागियों को कुछ मदद अवश्य मिलेगी।
Static GK and Current affairs for UP Lekhpal
1. अमृत सरोवर योजना के तहत चुना गया भारत का पहला जिला कौन सा है: रामपुर, उत्तर प्रदेश (अमृत सरोवर योजना केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के सहयोग से चल रही ऐसी योजना है जो विभिन्न स्थानों के तालाबों की साफ-सफाई, उनका सौंदर्यीकरण एवं वर्ष पर्यंत उनमें जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रारंभ की गई है)
2. 19 लाख करोड़ की M-Cap (Market Capital) वाली देश की पहली कंपनी बन गई है: रिलायंस इंडस्ट्रीज (स्थापना: 8 May 1973)
3. वर्ष 2021 में हॉकी से संबंधित किन दो खिलाड़ियों को सर्वोच्च खेल पुरस्कार 'खेलरत्न' पुरस्कार दिया गया है: मनप्रीत सिंह(Captain) और पी आर श्रीजेश(Goalkeeper)
4. विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 की थीम क्या थी: Our Planet and Our Health (विश्व स्वास्थ्य दिवस हर वर्ष 7 अप्रैल को मनाया जाता है)
5. अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक में भारत की रैंक कौन सी है: 43वीं ( 1st पर USA)
6. हाल ही में जारी की गई हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत की रैंकिंग कितनी है: 84वीं
7. हाल ही में कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस कब मनाया गया था और इसकी थीम क्या थी: 28 April (Theme: Participation and Social Dialogue in creating a Positive Safety and Health Culture)
8. हाल ही में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (GIFT) में कार्यालय खोलने वाली पहली बहुपक्षीय एजेंसी बन गई है: NDB (New Development Bank)
9. बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास कोबरा वारियर की मेजबानी कौन करने वाला था, जिसे अभी हाल ही में रद्द कर दिया गया है (रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण): United Kingdom (UK)
10. सीनियर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप 2022 का आयोजन कहां किया गया था: कानपुर में
11. हाल ही में राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस कब मनाया गया था और इसकी थीम क्या थी: 27 Feb (Theme- Food Futurism)
12. किस बैंक के साथ MSME क्रेडिट कार्ड लांच करने के लिए समझौता किया गया था: Union bank of India
13. हाल ही में SEBI (भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड) की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनी हैं: माधवी पुरी बुच
14. ONGC की पहली महिला अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक: अलका मित्तल
15: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की पहली महिला CMD: वर्तिका शुक्ला
16. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने LIC के IPO में कितने प्रतिशत विदेशी निवेश की अनुमति दी है: 20%
17. हाल ही में केंद्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने मनरेगा के लिए कौन सा ऐप लॉन्च किया है: लोकपाल ऐप (Ombudsman App)
18. हाल ही में किसने डिजिटल संसद ऐप लांच किया है: लोकसभा ने
19. हाल ही में सारथी एप किस ने लांच किया: सेबी ने
20. कुछ दिनों पूर्व किसने प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार जीता: मेघालय ई प्रस्ताव प्रणाली ने
21. हाल ही में किस राज्य ने विकास कार्यों की देखरेख के लिए सभी जिलों के लिए अभिभावक मंत्री नियुक्त किए हैं: असम ने
22. अमेरिका के लिए लाल चावल की पहली खबर भेजने वाला भारत का प्रथम राज्य कौन बना है: असम
23. हाल ही में वर्ष 2022-23 के लिए NASSCOM के चेयरमैन नियुक्त हुए हैं: कृष्णन रामानुजम (TCS के)
24. कौन सा देश लेखाकारों की 21वी विश्व कांग्रेस की मेजबानी पहली बार करेगा: भारत
25. भारत का ऐसा कौन सा जिला है जो हर गांव में पुस्तकालय उपलब्ध कराने वाला देश का पहला जिला बन गया है: जामतारा जिला, झारखंड
26. हाल ही में एलविरो ब्रिटो का निधन हो गया है, वह किस खेल से संबंधित थीं: महिला हॉकी (भारत: पूर्व कप्तान)
27. हाल ही में किसे बैंक ऑफ बड़ौदा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है: हसमुख अदिया
28. किस राज्य सरकार ने सर्दियों के मौसम में मनरेगा के तहत चाय बागान के मजदूरों को रोजगार देने का निर्णय किया है: असम
29. हाल ही में भारत ने अक्षय ऊर्जा हस्तांतरण के लिए ट्रांसमिशन इंटरकनेक्शन स्थापित करने के उद्देश्य से किस देश के साथ समझौता किया है: मालदीव (राजधानीः माले)
30. हाल ही में किस देश के साथ भारत ने एकुवेरिन सैन्य अभ्यास किया था: मालदीव
31. वैक्यूम सीवर का उपयोग करने वाला देश का पहला शहर: आगरा (नीदरलैंड के सहयोग से)
32. वर्ष 2021 में किन दो भारतीय शहरों को Tree City of the World चुना गया था: मुंबई और हैदराबाद (FAO द्वारा)
33. UNEP द्वारा वर्ष 2022 में किसे भारत का सर्वाधिक ध्वनि प्रदूषित शहर चुना गया है: मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश (विश्व का सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषित शहर - ढाका, बांग्लादेश)
34. वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के अनुसार विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानी: दिल्ली (विश्व का सबसे प्रदूषित शहर - भिवाड़ी, राजस्थान तथा विश्व का सबसे प्रदूषित देश - बांग्लादेश)
35. हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े साइबर अभ्यास Locked Shields 2022 की मेजबानी किस देश ने की थी: एस्टोनिया ने (विजेता: फिनलैंड)
36. हाल ही में किसे भारतीय सेना के नए प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है: मनोज पांडे (1 May 2022 से)
37. हाल ही में स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली (वायुयान संचालन) गगन का उपयोग करके लैंडिंग करने वाली देश की पहली एयरलाइंस बन गई है: इंडिगो (Indigo)
38. हाल ही में आयुष्मान भारत-जन आरोग्य योजना (AB-JAY) को 100% कवर करने वाला भारत का पहला जिला बन गया है: सांबा, जम्मू कश्मीर
39. दवाओं की होम डिलीवरी के लिए "सेहत योजना" किसने लांच की है: रक्षा मंत्रालय ने
40. हाल ही में किस देश ने प्लांट आधारित कोविड वैक्सीन "कोविफेंज" को मंजूरी दी है: कनाडा ने
0 टिप्पणियाँ
If you have any query or suggestion, please write here.....................