हम सभी जानते हैं कि भारत हजारों नदियों की भूमि है। यहां 4000 से अधिक छोटी-बड़ी नदियां पाई जाती हैं। यहां अनेक बड़ी नदियों के बड़े अपवाह तंत्र फैले हुए हैं। अनेक नदियां एक दूसरे में विलीन होती हुई, एक दूसरे की सहायक बनती हुई पूरी भारत भूमि को अपनी पावन जलधारा से सींचती हैं, भारत की पावन भूमि को उपजाऊ बनाती हैं। चाहे वह उत्तरी भारत का हिमालयी अपवाह तंत्र हो, चाहे दक्षिणी भारत का प्रायद्वीपीय अपवाह तंत्र।
आइए अब भारत की सभी प्रमुख नदियों के उद्गम स्थल एवं उनके किनारे बसे हुए प्रमुख शहरों को जानते हैं।
भारत की प्रमुख नदियों के उद्गम स्थल एवं उनके किनारे बसे प्रमुख शहर
गंगा
उद्गम स्थल: गोमुख हिमानी (केदारनाथ चोटी के उत्तर में)
शहर: हरिद्वार, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, वाराणसी, भागलपुर, पटना
यमुना
उद्गम स्थल: यमुनोत्री हिमानी (बंदरपूंछ में पश्चिमी ढाल पर)
शहर: मथुरा, दिल्ली, आगरा, प्रयागराज, हमीरपुर, यमुनानगर, पोंटा साहिब
सतलज
उद्गम स्थल: राकसताल झील (मानसरोवर झील के निकट)
शहर: लुधियाना, फिरोजपुर (भारत); बहावलपुर (पाकिस्तान)
सिंधु
उद्गम स्थल: मानसरोवर झील (कैलाश पर्वत, तिब्बत)
शहर: लेह (भारत); सखूर, हैदराबाद (पाकिस्तान)
झेलम
उद्गम स्थल: बेरीनाग झरना (कश्मीर)
शहर: श्रीनगर
चिनाब (अस्किनी या चंद्रभागा)
उद्गम स्थल: चंद्रा और भागा नदियों के संगम से (बरालाचाला दर्रा, लाहौल और स्पीति)
रावी (परुष्णी या इरावती)
उद्गम स्थल: रोहतांग दर्रा (कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश)
शहर: चंबा (भारत); लाहौर (पाकिस्तान)
व्यास (विपाशा)
उद्गम स्थल: रोहतांग दर्रा (हिमाचल प्रदेश)
शहर: मंडी
रामगंगा
उद्गम स्थल: नैनीताल के निकट
शहर: मुरादाबाद, बरेली
गोमती
उद्गम स्थल: पीलीभीत जिला(उत्तर प्रदेश)
शहर: लखनऊ, जौनपुर, गाजीपुर
घाघरा (सरयू)
उद्गम स्थल: मापचाचुंगो हिमनद (तिब्बत)
शहर: अयोध्या, बलिया
शारदा
उद्गम स्थल: मिलान हिमनद (सीमांत पूर्वोत्तर कुमायूं, तिब्बत)
गंडक
उद्गम स्थल: धौलागिरी पर्वतश्रेणी (तिब्बत-नेपाल सीमा)
शहर: पटना, हाजीपुर
राप्ती
उद्गम स्थल: रुकुमकोट नदी (नेपाल)
शहर: गोरखपुर, सिद्धार्थनगर
कोसी
उद्गम स्थल: गोंसाई थान चोटी, माउंट एवरेस्ट ( 7 प्रमुख जलधाराओं में से अरुण नाम की जलधारा)
चंबल
उद्गम स्थल: जनापाव पहाड़ी, विंध्य पर्वत श्रृंखला(महू, मध्य प्रदेश)
शहर: कोटा, ग्वालियर
ब्रम्हपुत्र
उद्गम स्थल: चेमायुंगडुंग हिमनद, मानसरोवर झील के निकट (तिब्बत)
शहर: गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, धुबरी, संबलपुर
गोदावरी
उद्गम स्थल: त्रयंबक पहाड़ी, पश्चिमी घाट(नासिक)
शहर: नासिक, नांदेड़, भद्राचलम
केन
उद्गम स्थल: कैमूर पहाड़ी (सतना, MP)
शहर: बांदा
बेतवा
उद्गम स्थल: विंध्य पर्वत श्रृंखला, कुमरा गांव(रायसेन, MP)
शहर: सांची, ओरछा, हमीरपुर
सोन (स्वर्ण नदी)
उद्गम स्थल: अमरकंटक की पहाड़ियां(सोनभद्र)
दामोदर
उद्गम स्थल: पलामू, छोटा नागपुर पठार (झारखंड)
शहर: दुर्गापुर, घनबाद
कृष्णा
उद्गम स्थल: पश्चिमी घाट (महाबलेश्वर)
शहर: सतारा, विजयवाड़ा
तुंगभद्रा
उद्गम स्थल: तुंग और भद्रा नदियों के कृष्णा नदी में मिलने से(पश्चिमी घाट, काडूर जनपद)
शहर: कुर्नूल, हरिहर
कावेरी
उद्गम स्थल: ब्रम्हगिरि पहाड़ियां (कुर्ग जिला, कर्नाटक)
शहर: श्रीरंगपट्टनम, तिरुचिरापल्ली
नर्मदा
उद्गम स्थल: अमरकंटक की पहाड़िया (मध्य प्रदेश)
शहर: जबलपुर, रायगढ़, अंकलेश्वर, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), भरूच
ताप्ती
उद्गम स्थल: मुल्ताई नगर के निकट(बैतूल जिला, MP)
शहर: सूरत
महानदी
उद्गम स्थल: सिहावा के निकट (रायपुर जिला, MP)
शहर: कटक, भुवनेश्वर, संभलपुर, कांकेर
साबरमती
उद्गम स्थल: अरावली पर्वतमाला (राजस्थान)
शहर: गांधीनगर, अहमदाबाद
0 टिप्पणियाँ
If you have any query or suggestion, please write here.....................