नमस्कार दोस्तों, आनंद सर्किल में आज नदियों के किनारे स्थित भारत के प्रमुख शहरों के नाम जानेंगे। हम सभी जानते हैं भारत अनेकों नदियों की भूमि है। इसे नदियों का देश भी कहा जाता है। भारत के आर्थिक विकास में इन नदियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। न केवल आधुनिक समय में बल्कि आदिकाल से ही मानवों के जीविकोपार्जन का प्रमुख साधन ये नदियां ही रही हैं।
यहां हिमालय की विभिन्न पर्वत श्रृंखलाओं से अनेकों नदियां निकलती हैं जो भारत के उत्तरी भाग को सींचते हुए भारत के उत्तरी मैदान को उपजाऊ बनाती हैं। जिसमें गंगा एवं यमुना नदी प्रमुख हैं। यमुना नदी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा नदी से मिल जाती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गंगा एवं यमुना के संगम में एक अन्य नदी सरस्वती भी मिलती है, जोकि भूमिगत है और जिसकी भूमिगत उपस्थिति वैज्ञानिकों द्वारा प्रमाणित हो चुकी है। इसलिए इन तीनों दिव्य नदियों के संगम को त्रिवेणी संगम के नाम से जाना जाता है। इसी दिव्यता की वजह से प्रयागराज को तीर्थों में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिए यह तीर्थराज प्रयाग के नाम से विश्व में विख्यात है। पुराणों में प्रयागराज के महत्व का अत्यधिक वर्णन किया गया है।
ये भी पढ़ें- भारत की प्रमुख नदियां एवं उनके उद्गम स्थल
प्रायद्वीपीय भारत (दक्षिणी भारत) में भी अनेक पर्वत श्रृंखलाओं से कई प्रमुख नदियां निकलती हैं। भारत की अधिकतर नदियां पूर्व गामी हैं अर्थात पूर्व दिशा की ओर बहती है और बंगाल की खाड़ी में मिलती हैं परंतु नर्मदा, सिंधु, पेरियार, माही एवं ताप्ती जैसी नदियां पश्चिम दिशा की ओर बहती हैं एवं अरब सागर में जाकर विलीन होती हैं।
सतलज, सिंधु, रावी, चिनाव और झेलम नदियां भारत से निकलकर पाकिस्तान में एक दूसरे से मिलते हुए सिंधु नदी में विलीन हो जाती हैं। सिंधु नदी भी अंत में जाकर अरब सागर में गिरती है। इसके अलावा बाकी सभी नदियां पूर्व दिशा की ओर बहती है और एक दूसरे में विलीन होते हुए अंत में अरब सागर में जाकर गिरती हैं।
आइए अब इन नदियों के तट पर स्थित भारत के प्रमुख शहरों के नाम जानते हैं।
नदियों के किनारे स्थित भारत के प्रमुख शहर
गंगा: हरिद्वार, कानपुर, फतेहपुर, कन्नौज, बलिया, फर्रुखाबाद, प्रयागराज(इलाहाबाद), वाराणसी, पटना, भागलपुर, मुंगेर, बक्सर
यमुना: दिल्ली, मथुरा, आगरा, इटावा, प्रयागराज(इलाहाबाद)
सतलज: लुधियाना, नैनादेवी, फिरोजपुर
सिंधु: लेह
अलकनंदा: कर्णप्रयाग, देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग, विष्णुप्रयाग, गोविंदघाट, बदरीनाथ
झेलम: श्रीनगर
मंदाकिनी: गौरीकुंडा, रुद्रप्रयाग, रामबाड़ा, गुप्तकाशी
साबरमती: गांधीनगर, अहमदाबाद
मूसी: हैदराबाद
क्षिप्रा: उज्जैन
घाघरा(सरयू): अयोध्या(फैजाबाद)
महानदी: भुवनेश्वर, कटक, संबलपुर
दामोदर: पंचेत, सिंद्री, धनबाद, दुर्गापुर
भागीरथी: उत्तरकाशी, देवप्रयाग, टिहरी
नर्मदा: नर्मदापुरम(होशंगाबाद), भरूच, जबलपुर, रायगढ़
गोदावरी: नासिक, नांदेड़
रामगंगा: बरेली, मुरादाबाद
गोमती: लखनऊ, जौनपुर, गाजीपुर
राप्ती: श्रावस्ती, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर
चंबल: कोटा, ग्वालियर
हिंडन: गाजियाबाद
ताप्ती (तापी): सूरत, बैतूल
फाल्गू: गया
वृषभावती: बंगलुरु
नेत्रवती: मंगलौर
गंडक: हाजीपुर, पटना
बेतवा: विदिशा, सांची, ओरछा
इंद्रावती: जगदलपुर
लक्ष्मण गंगा: गोविंदघाट
कृष्णा: विजयवाड़ा
ब्रम्हपुत्र: धुबरी, डिब्रूगढ़, गुवाहाटी सोकोवाघाट, संबलपुर
भीलांगना: टिहरी
तुंगभद्रा: कुर्नल
स्वर्ण रेखा: जमशेदपुर
शरावती: होनावर
मुलामुथा: पुणे
अड्यार: चेन्नई
भीमा: पंढरपुर
धौलीगंगा: विष्णुप्रयाग
हुगली: कोलकाता, हावड़ा
कावेरी: तिरुचिरापल्ली,श्रीरंगपट्टनम, इरोड, मैतूर, तंजावुर
रावी: चंबा(भारत), लाहौर(पाकिस्तान)
लूनी: अजमेर
व्यास: मंडी
मांडवी: पणजी
काली नदी: कारवाड़
वैगई: मदुरै, रामनाथपुरम
धलेश्वरी: आइजोल
पेनेरू: नेल्लोर
0 टिप्पणियाँ
If you have any query or suggestion, please write here.....................