नमस्कार दोस्तों, आनंद सर्किल में आज हम जलप्रपात की चर्चा करेंगे। जलप्रपात क्या होता है, भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात कहां स्थित है, कौन सी नदी पर स्थित है, किस राज्य में स्थित है, इसकी ऊंचाई कितनी है। इसके अलावा आयतन की दृष्टि से सबसे बड़ा जलप्रपात कहां है, चौड़ाई की दृष्टि से सबसे बड़ा जलप्रपात कहां है, इन सभी चीजों को इस आर्टिकल के जरिए कवर करेंगे।
आइए सबसे पहले जानते हैं जलप्रपात अथवा झरना क्या होता है?
जब किसी नदी के प्रवाह मार्ग में अचानक ऐसा ढाल आ जाता है कि नदी का जल ऊंचे स्थान से ढाल के सहारे निचले भागों में गिरने लगता है तो इस प्रकार बनी स्थलाकृति को जलप्रपात या झरना कहते हैं।
World Waterfalls Database के अनुसार, चौड़ाई की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात जोग जलप्रपात है जिसे गरसोप्पा जलप्रपात या महात्मा गांधी जलप्रपात भी कहते हैं। ये कर्नाटक राज्य में शरावती नदी पर स्थित है। इसकी ऊंचाई 253 मीटर है।
वहीं यदि आयतन की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े जलप्रपात की बात करें तो सबसे बड़ा जलप्रपात शिवसमुद्रम जलप्रपात है। इसकी ऊंचाई 90 मीटर है। यह भी कर्नाटक राज्य में ही कावेरी नदी पर स्थित है।
जबकि ऊंचाई की दृष्टि से सबसे बड़ा जलप्रपात कुंचिकल जलप्रपात है। यह भी कर्नाटक राज्य में ही वराही नदी पर स्थित है। इसकी ऊंचाई 455 मीटर है। ये कर्नाटक में पर्यटन का प्रमुख आकर्षक स्थल है।
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित चित्रकूट जलप्रपात को भारत के नियाग्रा जलप्रपात के रूप में जाना जाता है। इसकी ऊंचाई 90 फीट है। यह छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जगदलपुर के पास इंद्रावती नदी पर स्थित है।
इसे अमेरिका एवं कनाडा की सीमा पर नियाग्रा नदी पर स्थित नियाग्रा जलप्रपात के समान घोड़े की नाल जैसी आकृति का होने के कारण भारत के नियाग्रा जलप्रपात के रूप में जाना जाता है। साथ ही इसे एशिया के नियाग्रा जलप्रपात के रूप में भी जाना जाता है।
भारत के प्रमुख ऊंचे जलप्रपातों की सूची
कुंचिकल जलप्रपात ऊंचाई: 455 मीटर वराही नदी, शिमोगा जिला, कर्नाटक
0 टिप्पणियाँ
If you have any query or suggestion, please write here.....................