नमस्कार दोस्तों, आनंद सर्किल में आपका हार्दिक स्वागत है। आज इस आलेख में हम देवों की प्रिय भूमि उत्तर प्रदेश की बात करेंगे।
वह उत्तर प्रदेश जो देवों की जन्म स्थली रही है जहां भगवान राम और भगवान कृष्ण का जन्म हुआ, जहां भगवान शिव की नगरी काशी भी स्थित है, जिसे महात्मा बुद्ध ने अपनी कर्मस्थली बनाई, जहां महात्मा बुद्ध ने धर्म और अध्यात्म का उपदेश दिया, जहां अनेक महान एवं चैतन्य महर्षियों ने जन्म लिया है, जहां अनेक महान सम्राटों ने राज्य किया है, जिस भूमि पर तुलसीदास, कबीर दास जैसे कवियों ने जन्म लिया है, जिस भूमि ने भारत को सर्वाधिक 8 प्रधानमंत्री दिए हैं, जहां विश्व की सबसे प्राचीन नगरी काशी (वाराणसी) स्थित है, जहां तीर्थराज प्रयाग स्थित है और वहीं पर गंगा, यमुना और सरस्वती का पवित्र त्रिवेणी संगम भी स्थित है, जो प्रयागराज के आध्यात्मिक, पौराणिक और ऐतिहासिक महत्त्व को सिद्ध करता है। महर्षि भारद्वाज का आश्रम भी इसी प्रयागराज में स्थित था, जिस आश्रम में भगवान श्रीराम लंका से अयोध्या लौटते समय रुके थे।
उत्तर प्रदेश के यह पवित्र भूमि गंगा, यमुना, सरयू जैसी पवित्र नदियों से सिंचित है। यहां भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या, उनकी वनवासस्थली चित्रकूट, वनगमन मार्ग में पड़ने वाला स्थान श्रृंगवेरपुर स्थित है तो भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा तथा उनकी बाल लीलाओं की स्थली वृंदावन भी स्थित है और भगवान के भविष्य के अवतार की जन्मस्थली भी उत्तर प्रदेश में ही मानी जा रही है।
उत्तर प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा तो क्षेत्रफल के आधार पर चौथा सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है, परंतु एक प्रांत के रूप में इसकी स्थापना सर्वप्रथम 01 अप्रैल 1937 में ब्रिटिश शासन काल में संयुक्त प्रांत (United Provinces) के नाम से हुई थी लेकिन वर्ष 24 Jan 1950 को इसका नामकरण उत्तर प्रदेश किया गया।
आइये जानते है उत्तर प्रदेश से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में -
1. उत्तर प्रदेश जनसंख्या और जनसंख्या घनत्व (828 व्यक्ति /किमी²) के आधार पर भारत का सबसे बडा राज्य है।
2. उत्तर प्रदेश की स्थापना 24 जनवरी 1950 को हुई थी।
3. उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक राजधानी लखनऊ और न्यायिक राजधानी प्रयागराज है अर्थात् प्रयागराज में राज्य का उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट - 1866ई० में स्थापित) स्थित है, जिसकी खंडपीठ लखनऊ में है। यह एशिया का सबसे बड़ा न्यायालय है।
4. उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटें की 80 तथा राज्यसभा की 31 सीटें हैं।
5. यहां विधानसभा की 403 और विधानपरिषद की 100 सीटें हैं।
6. उत्तर प्रदेश में जिलों की संख्या 75 तथा मंडल 18 हैं।
7. उत्तर प्रदेश के 6 जिले गोरखपुर, महराजगंज, बहराइच, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत नेपाल की सीमा से लगे हुए हैं।
8. उत्तर प्रदेश की जनसामान्य भाषा हिंदी तथा राजकीय भाषा हिंदी और उर्दू (1989 में) है।
9. उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल 240928 वर्ग किलोमीटर (93023 वर्ग मील) है ।
10. वर्तमान में उत्तर प्रदेश की अनुमानित जनसंख्या 23,15,02,578 है, जिसमे पुरुषों की अनुमानित जनसंख्या 12,10,78,754 तथा महिलाओं की अनुमानित जनसंख्या 11,04,23,824 है।
11. 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल आबादी19,98,12,341 थी, जिसमें पुरुषों की जनसंख्या10,45,04,362 और महिलाओं की जनसंख्या9,53,07,979 थी।
12. यहां भारत की 17% जनसंख्या निवास करती है।
13. यहां वयस्कों का लिंग अनुपात 912 (1000 पुरुषों पर 912 महिलाएं) और बच्चों का लिंग अनुपात 902 है।
14. जनसंख्या घनत्व 828 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी.
15. कुल साक्षरता 67.68% जिसमे पुरुष साक्षरता 77.26% तथा महिला साक्षरता 57.20%।
16. उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी सारस, राजकीय पशु बारहसिंगा, राजकीय फूल पलास, राजकीय पेड़ अशोक तथा राष्ट्रीय चिन्ह मछली एवँ तीर कमान है।
17. उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री श्री गोविंद वल्लभ पंत जी थे।
18. उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी हैं।
19. उत्तर प्रदेश के पहले राज्यपाल श्री होरमसजी मोदी (स्वतंत्रता के पश्चात 1950 में) जी थे, स्वतंत्रता से पूर्व संयुक्त प्रांत (उत्तर प्रदेश) की प्रथम राज्यपाल श्रीमती सरोजनी नायडू थीं, जो भारत के किसी भी राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल भी थीं।
20. उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी हैं।
21. उत्तर प्रदेश का प्रमुख लोकगीत बिरहा है।
22. उत्तर प्रदेश के प्रमुख लोक नृत्य रासलीला, नौटंकी, थाली, पैता, झोरा, आदि हैं।
23. उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, झांसी, बरेली, ग़ाज़ियाबाद, गोरखपुर, सहारनपुर, रायबरेली में एयरपोर्ट हैं, जबकि अयोध्या, कुशीनगर, नोएडा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रस्तावित है।
24. उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला एक मात्र ऐसा जिला है जिसकी सीमाएं चार प्रदेशों को छूती हैं। इसी जिले में बैगा जनजाति भी निवास करती है।
25. उत्तर प्रदेश में अनेक नदियाँ बहती हैं जिसमे गंगा ,यमुना ,सरयू, गोमती, रामगंगा, घाघरा, गंडक, टोंस, बेतवा काली या शारदा, चम्बल, केन, सोन ,राप्ती मुख्य हैं।
26. उत्तर प्रदेश की 80% से अधिक जनसँख्या ग्रामीण इलाकों में रहती है तथा लगभग 66% जनसँख्या का मुख्य व्यवसाय कृषि है।
27. उत्तर प्रदेश की प्रमुख फसलें आलू ,तिलहन, गन्ना, गेहॅू, चावल, कपास, चना, मटर, तम्बाकू हैं जिसमें सर्वाधिक गन्ना उत्पादित किया जाता है।
28. उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों मेें वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा, ताजमहल, दिल्ली का लालकिला, आगरा का लालकिला, सारनाथ, कानपुर है।
29. उत्तर प्रदेश के प्रमुख उद्योगों में चीनी, चूड़ी, चमडा, साईकिल आदि हैं।
30. उत्तर प्रदेश की सीमाऐं सर्वाधिक 9 प्रदेशों (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ, झारखंंड) की सीमाओं को छुती हैं।
31. उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर को उत्तर भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है।
32. उत्तर प्रदेश में ही प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत 10 मई 1857 में मेरठ से हुई थी।
33. 9 नवम्बर , 2000 ई० को उत्तर प्रदेश से 13 जिलों को काटकर उत्तरांचल (2007 में उत्तराखण्ड) बना।
34. उत्तर प्रदेश में थारू जनजाति मुख्य रूप से तराई क्षेत्र में निवास करती है।
35. उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद पर सबसे अधिक समय तक रहने वाले व्यक्ति गोविन्द बल्ल्भ पंत हैं।
36. उत्तर प्रदेश में वनों में पाए जाने वाले वनों के प्रकार- समशीतोष्ण , उष्णकटिबंधीय , पर्णपाती तथा कंटीले वन।
37. सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला- प्रयागराज
38. सबसे कम जनसंख्या वाला जिला- महोबा
39. सर्वाधिक साक्षरता दर वाला जिला- गौतमबुद्ध नगर।
40. 16 महाजनपदों में से 8 महाजनपद उत्तर प्रदेश में ही आते हैं -
i. कुरु (दिल्ली, मेरठ, थानेश्वर) राजधानी-इंद्रप्रस्थ
ii. पांचाल (बरेली, बदायूं, पांचाल) राजधानी- अहिच्छत्र
iii. शूरसेन (मथुरा के आस पास) राजधानी-मथुरा
iv. वत्स (प्रयागराज के आस पास) राजधानी- कौशांबी
v. कोशल (अवध साकेत) राजधानी- श्रावस्ती
vi. मल्ल (कुशीनगर) राजधानी- कुशीनगर
vii. काशी (वाराणसी) राजधानी- वाराणसी
viii. चेदि (बुंदेलखंड) राजधानी-शुक्तिमति
1 टिप्पणियाँ
Nice👌👌👌👌👌👌
जवाब देंहटाएंIf you have any query or suggestion, please write here.....................