नमस्कार दोस्तों, आनंद सर्किल में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। आज इस आलेख में हम भारत के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस का अध्ययन करेंगे
जैसा कि हम सभी जानते हैं 26 जनवरी 1950 को भारतीय गणराज्य के गणतंत्र बनने के पश्चात समय-समय पर अनेक बार राज्यों का पुनर्गठन हुआ है, कभी भाषा के आधार पर तो कभी क्षेत्रीय अखंडता, सुरक्षा एवं शांति के लिए। भाषा के आधार पर यदि बनने वाले प्रथम राज्य की बात करें तो सर्वप्रथम आंध्र प्रदेश का गठन भाषा के आधार पर 1 Oct 1953 ईस्वी को हुआ था।
आंध्र प्रदेश को तमिलनाडु (तत्कालीन मद्रास) से अलग किया गया था जहां तमिल एवं तेलुगू भाषा को बोलने वाले लोग बड़ी मात्रा में रहते थे। एक ही राज्य में दो विभिन्न भाषाओं को बोलने वाले लोगों में अक्सर भाषा का विभेद बना रहता था, मतभेद भी उत्पन्न हो जाया करता था। इस वजह से लंबे समय से आंध्र प्रदेश को तेलुगू भाषा के आधार पर एक अलग राज्य बनाने की मांग उठ रही थी, जिसे प्रारंभ में भारत सरकार नकारती रही परंतु इसके लिए एक लंबे विरोध और आंदोलन के बाद सरकार को इसके लिए तैयार होना पड़ा। इसी आंदोलन में 56 दिनों की भूख हड़ताल के कारण एक कार्यकर्ता पोट्टी श्रीरामुलु का निधन हो गया था।
बाद में यही आंध्र प्रदेश 2 जून 2014 को पुनः दो राज्यों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में विभाजित हो गया।
इसी तरह भारत सरकार ने लंबे समय से अशांत चल रहे जम्मू कश्मीर को दो भागों में विभाजित करते हुए 31 Oct 2019 से केंद्र शासित प्रदेश बना दिया - जम्मू कश्मीर और लद्दाख। इसके कुछ दिनों बाद ही 26 Jan 2020 को सरकार ने 2 केंद्र शासित प्रदेशों दादरा व नगर हवेली तथा दमन व दीव का विलय कर दिया।
सभी राज्यों के स्थापना दिवस
1. उत्तर प्रदेश: 24 Jan 1950 (1 Apr 1937 को संयुक्त प्रांत के नाम से स्थापित)
2. बिहार, असम, ओडिशा, तमिलनाडु (मद्रास): 26 Jan 1950
3. आंध्र प्रदेश: 1 Oct 1953
4. राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक: 1 Nov 1956
5. महाराष्ट्र, गुजरात: 1 May 1960
6. नागालैंड: 1 Dec 1963
7. पंजाब, हरियाणा: 1 Nov 1966
8. हिमाचल प्रदेश: 25 Jan 1971
9. मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर: 21 Jan 1972
10. सिक्किम: 16 May 1975
11. अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम: 20 Feb 1987
12. गोवा: 30 May 1987
13. छत्तीसगढ़: 1 Nov 2000 (26वां राज्य)
14. उत्तराखंड: 9 Nov 2000 (27वां राज्य, उत्तरांचल के नाम से) (बाद में 2007 में इसका नाम बदलकर उत्तराखंड रख दिया गया)
15. झारखंड: 15 Nov 2000
16. तेलंगाना: 2 June 2014
विभिन्न केंद्रशासित प्रदेशों (संघ शासित प्रदेशों) के स्थापना दिवस
1. पुद्दुचेरी (पांडिचेरी): 1 Nov 1954
2. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह: 1 Nov 1956
3. लक्षद्वीप: 1956
4. दिल्ली: 1956 में UT (Union Territory) फिर 1992 में NCT (National Capital Territory)
5. चंडीगढ़: 1 Nov 1966
6. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख: 31 Oct 2019
7. दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन व दीव (विलय): 26 Jan 2020
0 टिप्पणियाँ
If you have any query or suggestion, please write here.....................